जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

धन्नीपुर गांव में विकास कार्यों के नाम पर लूट का आरोप, सरकारी चीजों का करते हैं व्यक्तिगत उपयोग

आरोप है कि बोर्ड लगने के कुछ ही दिन बाद ग्राम प्रधान ने उसे मिटवा दिया ताकि हर किसी को विकास कार्य के लिए आए धन की जानकारी ना हो सके।
 

कार्य के धन का हो रहा है जमकर दुरुपयोग

विकास के धन का निजी उपयोग कर रहे हैं ग्राम प्रधान

गांव में हो रही है हर जगह चर्चा

चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत धन्नीपुर गांव में विकास कार्यों के धन का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। यहां तक कि ग्राम प्रधान द्वारा सूचना बोर्ड को भी नहीं बक्शा गया और उक्त बोर्ड पर महेन्द्र आटा चक्की लिखवाकर अपने मशीन का प्रचार कराया जा रहा है। जिसको देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहाबगंज विकासखंड में कानून का राज खत्म हो गया है और सरकारी धन का जहां भी इस्तेमाल करना हो उसे ग्राम प्रधान बेरोकटोक कर सकता है।

बताते चलें कि शहाबगंज विकासखंड के धन्नीपुर गांव से जंगली क्षेत्र की शुरुआत होती है। जहां गांव के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित होती हैं। गांव में पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा, राज वित्त से लेकर तमाम योजनाओं का धन आया जिससे ग्राम प्रधान द्वारा गांव का विकास कम, खुद का विकास ज्यादा किया गया। गांव के मुख्य मार्ग पर सूचना बोर्ड लगाया गया है जिस पर शुरू में विकास कार्यों का लेखा-जोखा दर्शाया गया था, आरोप है कि बोर्ड लगने के कुछ ही दिन बाद ग्राम प्रधान ने उसे मिटवा दिया ताकि हर किसी को विकास कार्य के लिए आए धन की जानकारी ना हो सके। अब उस बोर्ड पर महेंद्र आटा चक्की का प्रचार किया जा रहा है, जबकि उस पर आटा चक्की के प्रोपराइटर खुद ग्राम प्रधान कमलेश यादव का नाम अंकित है। बोर्ड को देखने के बाद लगता है कि यहां कानून का राज खत्म हो गया है। जिसको लेकर आसपास के गांवों में ग्राम प्रधान कमलेश यादव के कार्यों की तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।

इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत के सूचना बोर्ड के दुरुपयोग की जानकारी उन्हें नहीं है यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*