गांधी पार्क में भाकपा माले का धरना जारी, प्रशासन पर लगाया संवेदनहीनता का आरोप
भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना अभी जारी
जिला प्रशासन की चुप्पी पर जताई तीखी नाराजगी
16 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
चंदौली जिले के चकिया में चकिया गांधी पार्क में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं का धरना छठवें दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि छह दिन बाद भी प्रशासन का कोई सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। कहा जबतक मांग पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा।
आपको बता दें कि भाकमा माले के कार्यकर्ताओं ने धरदे, धनावल तथा सपही (जंगल) में अंबेडकर पार्क के लिए जमीन आवंटित कर प्रतिमा लगवाने, बैराठ फार्म की जमीन को गरीबों भूमिहीनों में बांटे जाने, पट्टा देकर मालिकाना हक, जिगना के कुशडेहरा मौजा स्थित नवीन परती जमीन को गरीबों में बांटे जाने सहित 16 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी पार्क में रविवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा।
आरोप लगाया की तहसील प्रशासन वक्ताओं ने बताया कि संवेदनहीन तहसील प्रशासन के रवैए को देखते हुए जिगना, बरांव, बड़ौरा, ताजपुर गड़वा समेत कई गांवों में पुतला दहन किया गया। चेताया मामले में सुनवाई नहीं की गई तो 16 जून को गांधीपार्क तिराहे पर संवेदनहीन तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया जाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








