जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चकिया सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में सांस्कृतिक तथा खेलकूद कार्यक्रम

महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है। बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं की उपलब्धियां संघर्ष और समर्पण को हर दिन सम्मान मिलना चाहिए।
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन

महिलाओं को समाज में समान अवसर देने पर जोर

रंगोली, म्यूजिकल चेयर जैसी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
 

चंदौली जिला की चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप सेंटर के परिवार की महिलाओं व बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक तथा खेलकूद कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई क्षेत्रीय कावा ग्रुप सेंटर की उपाध्यक्ष अनुपम सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में समान अवसर मिलना चाहिए। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अपनी कड़ी मेहनत से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसलिए हमें रूढ़िवादी परंपरा को छोड़कर अपनी सोच को बदलनी होगी। और उनके आत्मविश्वास को और आगे बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है। बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि महिलाओं की उपलब्धियां संघर्ष और समर्पण को हर दिन सम्मान मिलना चाहिए। इस दौरान रंगोली, म्यूजिकल चेयर खेलकूद आयोजित किया गया। जिसमें सीआरपीएफ परिवार की महिलाओं व बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप सेंटर के समीप इलाके की रहने वाली शहीद कार्मिकों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की समापन के दौरान अनुपम सिंह उपस्थित सभी महिलाओं एवं परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*