जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया में देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमग होगा मां काली जी का पोखरा, सारी तैयारियां पूर्ण

ओम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली के दौरान मां काली मंदिर पोखरा पर 51 हजार दीपों से जगमग होगा।
 

 चंदौली जिला के चकिया में देव दीपावली महोत्सव का भब्य आयोजन मां काली मंदिर परिसर में 7 नवंबर सोमवार को शाम 5 बजे से किया गया है। इसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।

  बता दें कि ओम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली के दौरान मां काली मंदिर पोखरा पर 51 हजार दीपों से जगमग होगा। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ ही मां काली की भव्य आरती, आतिशबाजी एवं भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें भव्य झांकियां भी निकाली जाएंगी।

   समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार केशरी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली का भव्य आयोजन मां काली मंदिर के पोखरे पर किया गया है। जहां 51 हजार दीपों से पोखरे की भव्यता प्रदान की जाएगी। वहीं मां काली जी की आरती के बाद भक्ति जागरण का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देव दीपावली मनाने तथा उसे भव्यता प्रदान किए जाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*