जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा मां काली मंदिर का पोखरा

ओम सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली की शाम 5100 दीपों से मां काली मंदिर का पोखरा सजाया गया था। जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा था।
 

5100 दीपों की अलौकिक छटा

देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

चंदौली जिला के चकिया में देव दीपावली पर सोमवार की शाम 5100 दीपों से मां काली मंदिर का पोखरा जगमग हो उठा। दीपक की लौ दूधिया रोशनी में परिवर्तित होकर पोखरे के जल से प्रतिबंधित होकर मंदिर तक अलौकिक छटा बिखेर रहा था। मानो स्वर्ग लोक से देवता भी इस अद्भुत छटा को निहार रहे हो।

  बता दें कि ओम सेवा समिति के तत्वावधान में देव दीपावली की शाम 5100 दीपों से मां काली मंदिर का पोखरा सजाया गया था। जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमग हो उठा था। वही आतिशबाजी का नजारा दूर से ही देखते बन रही थी। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों का सैलाब पोखरे पर उमड पड़ा था। उसके बाद लोगों ने मां काली की उतारी गई आरती का भी आनंद उठाया।

dev deepawali

  तत्पश्चात समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वीरेंद्र चौहान निरहुआ टीम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक कैलाश खरवार आचार्य और समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति की ओर से उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद सहित कई अधिकारियों, सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकार जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ओम सेवा समिति के संरक्षक रहे पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार बागी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  कार्यक्रम में डॉ गीता शुक्ला, पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, सुषमा जायसवाल, दिव्या जायसवाल, प्रदीप मौर्या, आलोक जायसवाल, आशीष जायसवाल, दीपचंद, अजय गुप्ता  प्रीतम जायसवाल, मुरली श्याम, प्रभात पटेल, राजकुमार जायसवाल, सुजीत जायसवाल, संजय यादव, चंद्रेश्वर जायसवाल, प्रदीप एडवोकेट, जमुना, शंकर, लकी जायसवाल, अमरदीप मोदनवाल, लोकनाथ सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

dev deepawali

इसी प्रकार सिकंदरपुर पोखरे पर स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के घाट पर 2500 दीप जलाकर देव दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां दीपों की मनोहारी छटा को देखने के लिए कस्बा सहित गांव से आए भारी संख्या में लोगों ने दीपोत्सव का आनंद उठाया।

इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शीतला केसरी, प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय चौरसिया, प्रियम, संतोष, विमलेश विश्वकर्मा, सचिन  शशिकांत, सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*