आदर्श जनता इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों का DIOS ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दिए निर्देश
चकिया के चतुरीपुर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत हुए विकास कार्यों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक माहौल की जमकर तारीफ की।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना का स्थलीय निरीक्षण
डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने परखी गुणवत्ता
चतुरीपुर आदर्श जनता इंटर कॉलेज का दौरा
विद्यालय प्रबंध तंत्र ने किया डीआईओएस का स्वागत
छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
चंदौली जिले के चकिया विकासखंड अंतर्गत आदर्श जनता इंटर कॉलेज, चतुरीपुर में रविवार को प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों, निर्माण कार्यों और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

शैक्षणिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सराहा
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय प्रशासन से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत हुए कार्यों की पूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल के शैक्षणिक वातावरण और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह और प्रधानाचार्य अजय कुमार भारती ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही उनके साथ पहुंचे सोनवार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण मुरारी सिंह को भी अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, रविंद्र यादव, राम रुदल, दीपक रंजन सिंह, संतोष कुमार, विनोद कुमार पांडेय, लिपिक गोविंद श्रीवास्तव तथा कर्मचारी ताराचंद रावत, अंकित सिंह, रौशन सिंह, मनोहर लाल एवं रवि सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि प्रोजेक्ट अलंकार से शैक्षणिक संसाधनों का विस्तार होगा और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








