जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ब्लॉक के निरीक्षण में फंसे बीडीओ, पशुओं की देखभाल न करने पर भी तगड़ा एक्शन, रोक दी क्लर्क की सैलरी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली तथा खंड विकास परिसर एवं कार्यालय को सही ढंग से मेंटेन करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले निरीक्षण तक पूरी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
 

पशुओं की देखभाल में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत कर्मी रोका गया वेतन

बीडीओ साहब को दे दी तगड़ी चेतावनी

जल जीवन मिशन योजना की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी

चंदौली जिले के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय के बाद चकिया ब्लॉक परिसर और पशु आश्रय तथा विकास खण्ड शहाबगंज के ग्राम अरारी का निरीक्षण किया गया और संबंधिथ अधिकारियों व कर्मचारियों को कई आवश्यक निर्देश देते हुए कमियां दूर कराने के लिए कहा गया। साथ ही लापरवाही से काम करने वाले नगर पंचायत के लिपिक का वेतन रोकने का आदेश दे दिया।

dm chandauli action

जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल के बाद चकिया ब्लाक परिसर का औचक निरीक्षक किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली तथा खंड विकास परिसर एवं कार्यालय को सही ढंग से मेंटेन करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगले निरीक्षण तक पूरी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए, नहीं तो जिम्मेदारी तय करके एक्शन भी लिया जाएगा। जिसके जिम्मेदार बीडीओ खुद होंगे। एडीओ पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर अनावश्यक कर्मचारी न आएं, जिनकी ड्यूटी जिस क्षेत्र में लगी हो, हर एक कर्मचारी वहीं दिखना चाहिए। सभी अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते दिखायी देने चाहिए।

dm chandauli action

उसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा चकिया ब्लाक परिसर स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के रख रखाव, चारा पानी, भूसा, पशुओं के इलाज में कमी, चुन्नी आदि की आपूर्ति में कमी तथा कार्य  में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत के लिपिक राकेश रोशन का वेतन रोकने का आदेश दे डाला। साथ ही लिपिक को भविष्य में अपने कार्य में सुधार लाने के लिए सख्त हिदायत दे दी।

dm chandauli action

इसके बाद जिलाधिकारी शहाबगंज ब्लॉक के अरारी ग्राम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य में लापरवाही बरतने  पर आईओएच एक्सचेंज के जीएम ज्योति बसु को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पानी के पाइप लाइन की आपूर्ति की जानी चाहिए, जिससे गर्मी में सभी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि तत्काल पीने की व्यवस्था न करने पर सभी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

dm chandauli action

इस दौरान संबंधित ब्लॉकों के खण्ड विकास अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*