ब्लॉक कार्यालय में आरओ मशीन बनी शोपीस, कर्मचारी खरीदकर पी रहे पानी

लाखों खर्च के बाद भी शुरू नही हुई मशीन
एक साल से डब्बे में बंद पड़ी है नई आरओ मशीन
ब्लॉक कर्मचारी खुद के खर्च पर खरीद रहे बोतल का पानी
चंदौली जिले के शहाबगंज ब्लाक परिसर में लगा आरओ मशीन शोपीस बनकर रह गया है। जिसके कारण कर्मचारी को खरीद कर बोतल का पानी पीना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों के मांग पर व दूर दराज के गांवों से आने वाले फरियादियों की समस्या को देखते हुए। आरओ मशीन लगाया गया। जिससे लोगों को ठंडा व स्वच्छ जल मिलने लगा। लेकिन पिछले गर्मी के दिनों में मशीन खराब हो गई। प्रचंड गर्मी को ठंडा पानी पीने लिए परेशानी उठानी पड़ी, गर्मी से तरबतर कर्मचारी गर्म पानी पीने को विवश थे।

बताते चलें कि कर्मचारी की समस्या को देखते हुए गर्मी का मौसम समाप्त होते-होते लाखों रुपए खर्च एक नई मशीन आ गयी। लेकिन एक वर्ष बितने को है और मशीन शील बंद डब्बे में पैक होकर रह गयी। जहां मशीन चले बिना गारंटी समाप्त होने को अग्रसर है। वही ठंडे पानी की चाह में तकनीकी सहायक व ब्लाक कर्मी अपने खर्च पर पानीं का बोतल खरीद कर गला तर कर रहे है। लेकिन लाखों रुपए खर्च कर लाई गयी मशीन शोपीस बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दूर दराज के गांवों से ब्लाक पर आने वाले फरियादियों को उठानी पड़ रही है। माली हालत ठीक नही होने के कारण इस गर्मी में गर्म पानी पीने को विवश हैं।

इस संबंध में जब बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि आरओ लगाने वाले मिस्त्री को बुलाकर जल्द ही आरओ मशीन चालू करवा दिया जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*