जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया विकासखंड के भुसिया गांव में सुबह हादसा, धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की हुई मौत

चंदौली जिले के चकिया विकासखंड के भुसिया गांव में सोमवार के सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबका दिल दहला दिया। धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक से अनियंत्रित होकर नकोईया नहर में जाकर पलट गई।
 

भुसिया गांव में हुआ दर्दनाक हादसा

नहर में पलटी धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली

 हादसे में हो गयी हैै चालक की हुई मौत

चंदौली जिले के चकिया विकासखंड के भुसिया गांव में सोमवार के सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सबका दिल दहला दिया। धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक से अनियंत्रित होकर नकोईया नहर में जाकर पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


 बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में धान की सैकड़ो बोरिया लदी हुई थी। भुसिया से चकिया की ओर आते समय नकोईया नहर के पास अचानक ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर 25 फीट गहरी नहर में जाकर पलट गई जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़  इकट्ठा हो गई ।

वही ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर रामपुर चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और ग्रामीणों की सहायता से ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।

                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*