जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

पर्यावरण को संरक्षित करने की कोशिश, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन कर लगाया क्यू आर कोड

इस दौरान विद्यालय परिसर की साफ सफाई के साथ ही पेड़ पौधों में पानी दिया गया। परिसर में बरगद सागौन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ों के ऊपर क्यूआर कोड लगाया गया।
 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन

पेड़ों पर लगाए गए क्यू आर कोड

संरक्षित करने का लिया गया संकल्प

चंदौली जिला के बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर शहाबगंज विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदूपुर में मंगलवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया। तथा पेड़ पौधों के बारे में बच्चों तथा उनके अभिभावकों को जागरूक किया गया।

 Eco Club

 बताते चलें कि क्लब में 10 बालक तथा 10 बालिकाओं का गठन किया गया। तथा कक्षावार दो छात्र तथा दो छात्राओं को समन्वयक बनाया गया। तथा एक कप्तान का भी चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर की साफ सफाई के साथ ही पेड़ पौधों में पानी दिया गया। परिसर में बरगद सागौन, अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ों के ऊपर क्यूआर कोड लगाया गया। ताकि मोबाइल से स्कैन करके इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। वही पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए बच्चों तथा शिक्षकों ने संकल्प भी लिया।

 Eco Club

  इस मौके पर मौजूद एआरपी अजय गौतम ने कहा कि मानव जीवन को स्वस्थ रखने के लिए पेड़ पौधों का होना जरूरी है। पेड़ पौधे सुरक्षित रहे पेड़ों के बारे में जानकारी मिल सके इसके लिए बच्चों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इको क्लब फार मिशन लाइफ का गठन प्रत्येक विद्यालयों में किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उषा सिंह, दिलीप पाल, सुमन देवी सहित विद्यालय के समस्त बच्चें तथा अभिभावक मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*