जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

दबंगों की गुंडागर्दी पर इलिया पुलिस का बड़ा शिकंजा, SC-ST एक्ट समेत कई धाराओं में 5 पर केस दर्ज

चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र में दबंगई और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ित शंकर राम को घेरकर पीटने वाले पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

 
 

इलिया पुलिस का बड़ा एक्शन

पांच नामजद दबंगों पर मुकदमा

लाठी-डंडों से किया था हमला

एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र में दबंगई और सरेशाम मारपीट का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित शंकर राम ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि जब वह अपने वाहन के साथ गांव पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने एकजुट होकर उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

Eliya-police-case-registered-against-five-sc-st-act-news

हमले में पीड़ित जख्मी, गाड़ी भी तोड़ी
दबंगों द्वारा किए गए इस अचानक हमले में पीड़ित शंकर राम को गंभीर चोटें आई हैं। यही नहीं, मारपीट के दौरान दबंगों ने उनके वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह इलिया थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और न्याय की गुहार लगाई। कानून हाथ में लेने वाले इन तत्वों की इस हरकत के बाद से ही पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर केस दर्ज
पीड़ित शंकर राम की शिकायत का संज्ञान लेते हुए इलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के पांच नामजद आरोपियों चंद्रशेखर पांडेय, जगदीश पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, आशुतोष पांडेय एवं सत्यम पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न सुसंगत धाराओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम यानी एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

सीओ करेंगे जांच, आरोपियों की धरपकड़ शुरू
इस संबंध में इलिया थाना प्रभारी चंदन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संवेदनशील मुकदमे की गहन और निष्पक्ष जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) खुद कर रहे हैं। पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*