पूर्व ग्राम प्रधान बेचन सिंह का निधन: सात पंचवर्षीय योजनाओं में लगातार निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान

पूर्व ग्राम प्रधान रहे बेचन सिंह के निधन पर शोक
सात पंचवर्षीय योजना में जीत दर्ज कर 40 वर्ष तक निर्विवाद प्रधान रहे बेचन सिंह
श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
चंदौली जिले के शहाबगंज विकासखण्ड अंतर्गत कटवामाफी गांव के पूर्व प्रधान रहे बेचन सिंह का 84 वर्ष की उम्र में शनिवार की शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही साथ उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता भी लगने लगा।

आपको बता दें कि वृक्ष बंधु डॉक्टर परशुराम सिंह के चाचा रहे स्वर्गीय बेचन सिंह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। उन्होंने सात पंचवर्षीय योजनाओं में गांव के प्रधान पद का प्रतिनिधित्व किया था। वह 40 वर्षों तक निर्विवाद गांव के प्रधान रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी जाति वर्ग के लोगों को बराबर सम्मान दिया यही कारण था कि जब तक सामान्य जाति की सीट रही बराबर वह ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित होते रहे। निधन पर शोक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बेचन सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने व्यवहार तथा कार्य कुशलता की वजह से लंबे समय तक अपने गांव के निर्विवाद रूप से ग्राम प्रधान बने रहे । लोग उनकी कार्यशैली के मुरीद थे और उनको बार-बार गांव की ग्राम प्रधानी करने का मौका देते रहे।
पूर्व ग्राम प्रधान बेचन सिंह के निधन पर श्रीपति सिंह, सुशील पांडेय, अरविंद कुमार, राजेश सिंह बलवंत कुमार, सुनील सिंह आदि ने स्वर्गीय सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*