जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रसिया गांव में बारिश से कमजोर दीवार गिरने से पिता-पुत्र घायल, बड़ा हादसा टला

ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चकिया भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 

रसिया गांव में भीगी दीवार गिरने से पिता-पुत्र फंसे

ग्रामीणों की तत्परता से हादसा टला

मलबे में दबे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दोपहर करीब 12 बजे बारिश से भीगी एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र दब गए। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चकिया भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

father son injured

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रसिया गांव निवासी लालता राम (62 वर्ष) अपने पुत्र लाल बहादुर शास्त्री (25 वर्ष) के साथ पुराने कच्चे मकान के पास रखी ईंटों को हटाने का काम कर रहे थे। मकान काफी जर्जर हो चुका था और पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण उसकी दीवारें पहले भींग हुई थी। ईंट हटाते समय अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिससे दोनों मलबे में दब गए।

father son injured

father son injured

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

father son injured

father son injured

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*