जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रिहायशी मड़ई में आग लगने से सब कुछ राख, कैसे चलेगी पीड़ित परिवार की गृहस्थी

लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीन गाय आग की चपेट में आकर मर गयी तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गयी।ग्रामीणों ने अथक प्रयास से 25 बकरियों को बचा लिया।
 

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के एकौना गाँव में शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब जय प्रकाश पाल के रिहायशी मड़ई में अज्ञात  कारणों से आग लग गयी। जिससे पीड़ित परिवार का भारी नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि आग से मड़ई में बांधी गयी चार गाय गम्भीर रूप से झुलस गई  जिसमें से तीन गाय मौके पर ही दम तोड़ दी। एक गाय गम्भीर रूप से झुलसकर छटपटा रही है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से मड़ई में ही बांधी गयी 25 बकरियों को बचा लिया गया। इसके अलावा रिहायशी मड़ई में रखा इंजन,खटिया,भुसा के साथ दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गयी। जय प्रकाश पाल ईंट की दीवाल जोड़कर करकट लगाकर सामने मड़ई लगाया था।जिसमें पशुओं को बांधता था। दोपहर में धूप होने के कारण सभी पशु अंदर बांधा था इसी दौरान अज्ञात कारण से आग लग गयी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तीन गाय आग की चपेट में आकर मर गयी तथा एक गम्भीर रूप से घायल हो गयी।ग्रामीणों ने अथक प्रयास से 25 बकरियों को बचा लिया।ग्रामीणों के अनुसार लाखों रुपए की क्षति बताई जा रही है।

Fire in ekauna

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार के लिए आजीविका का एकमात्र साधन पशु ही थे। वहीं ग्राम प्रधान बदरूदोजा आंसारी ने डीएम से उचित मुआवजे की मांग की है, जिससे पीड़ित परिवार के ऊपर आजीविका का संकट न आए।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*