जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खलिहान में लगी आग, पांच बीघा धान का फसल जलकर राख

मनकपड़ा गांव के लाल बहादुर सिंह का खेती गांव के सिवान में होता है। वहीं पर वह अपना खलिहान बनाए हुए थे। धान की फसल कटाई के बाद बोझ तथा पुआल का ढेर खलिहान में रखा हुआ था, इसी बीच सुबह के वक्त अज्ञात कारणों से आग लग गई।
 

इलिया थाना अंतर्गत मनकपड़ा गांव के सिवान में आग

फसल के साथ 15 बीघे का पुआल जलकर हुआ राख

फायर ब्रिगेड के जवानों ने बुझायी आग  

चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत मनकपड़ा गांव के सिवान में स्थित खलिहान में मंगलवार की प्रातः अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे किसान लाल बहादुर सिंह के 5 बीघा धान की फसल का बोझ तथा 15 बीघा फसल का पुआल जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के घंटों देर बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की मगर तब तक फसल तथा पुआल का ढेर जलकर राख हो गया।

Fire in Khet

 बताते चलें कि मनकपड़ा गांव के लाल बहादुर सिंह का खेती गांव के सिवान में होता है। वहीं पर वह अपना खलिहान बनाए हुए थे। धान की फसल कटाई के बाद बोझ तथा पुआल का ढेर खलिहान में रखा हुआ था, इसी बीच सुबह के वक्त अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही पुआल धूं-धूं कर जलने लगा वहीं आग ने पास में रहे फसल के बोझ को भी अपने आगोश में ले लिया।

Fire in Khet

 जिसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की वाहन आने में घंटों देर कर दी। जिससे फसल का बोझ तथा पूआल जलकर राख हो गया। उसके बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग को बुझाया। अग्निकांड में पशुओं के चारा का संकट भी उत्पन्न हो गया है। भुफ्तभोगी ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।

Fire in Khet

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*