जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा महिलाओं को किया गया फल वितरण

फल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है जब महिलाएं स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहें।
 

बसाढी़ गांव में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

400 से अधिक फल पैकेट महिलाओं के बीच वितरित

ग्राम प्रधान ने व्रती माताओं का किया सम्मान

शहाबगंज क्षेत्र के बसाढी़ गांव में जीवित्पुत्रिका व्रत के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान मनोहर केशरी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के बीच केला सेव अनार सहित विभिन्न फलों के कुल 400 पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य व्रत कर रही महिलाओं को सहयोग प्रदान करना और समाज में आपसी एकता तथा सौहार्द का संदेश देना था।

ग्राम प्रधान मनोहर केशरी ने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत मातृ शक्ति की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। महिलाएं अपने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए इस व्रत को करती हैं। ऐसे अवसर पर समाज के जिम्मेदार नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का यह कर्तव्य है कि वे व्रती माताओं का सम्मान करें और उन्हें सहयोग दें। इसी भावना के साथ ग्राम पंचायत की ओर से यह फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Fruits distribution

फल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है जब महिलाएं स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहें। इसीलिए व्रत के समय पौष्टिक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम पंचायत सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है और इस तरह के कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Fruits distribution

गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान की इस पहल का स्वागत किया। उनका कहना था कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियाँ न केवल सहयोग का प्रतीक हैं बल्कि यह महिलाओं के मनोबल को भी बढ़ाती हैं। महिलाओं ने ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीवित्पुत्रिका जैसे व्रत पर यह वितरण उनके लिए बहुत मददगार साबित हुआ।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं। फल वितरण के साथ-साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सामूहिक एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर नन्द कुमार पासवान, मनीष केशरी, दयाशंकर, इकरामुद्दीन,मधुरी देवी इन्दु कमलावती ,कबिता कलीन्दी पार्वती सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*