जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

2023 में हुई थी जुआ खेलने के विवाद में हत्या, 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

थाना बबुरी द्वारा 08 शातिर अपराधियों के विरुद्ध  गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसाए वर्ष 2023 में जुआ खेलने के विवाद  में युवक की हत्या के मामले में यह कार्र्वाई की गई है।
 

हत्या में शामिल लोगों पर कसा शिकंजा

बबुरी पुलिस ने लगाया गैंगस्टर

दिघवच गांव के रहने वाले हैं सारे आरोपी

 चंदौली जिले के थाना बबुरी द्वारा 08 शातिर अपराधियों के विरुद्ध  गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसाए वर्ष 2023 में जुआ खेलने के विवाद  में युवक की हत्या के मामले में यह कार्र्वाई की गई है।

बताते चले कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी जनपद चन्दौली मय गठित टीम द्वारा अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में थाना क्षेत्र में संगठित अपराध करने वाले अभियुक्तगण -

  • 1.रामआसरे पुत्र रामधन निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली  उम्र 67 वर्ष 
  • 2. अनिल पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 35 वर्ष, 
  • 3. सुनील पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली उम्र 31 वर्ष, 
  • 4. धर्मेन्द्र पुत्र बित्तू उर्फ विपतु निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली  उम्र 35 वर्ष, 
  • 5. अमन पुत्र जशवन्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र 27 वर्ष 
  • 6. दीपक पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली  उम्र 27 वर्ष ,
  • 7. पप्पु पुत्र दुरदेशी निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली  उम्र 38 वर्ष ,
  • 8. बोदल पुत्र बलवन्त निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जिला चन्दौली  उम्र 25 वर्ष 

के विरूद्ध थाना बबुरी पर पंजीकृत मु0अ0स0 05/24 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।  


अपराधिक इतिहास का विवरण –
1.    मु0अ0स0 123/23 धारा 147/148/323/302 भादवि थाना बबुरी जनपद चन्दौली 


गैंग लीडर का अपराधिक इतिहास – 


1.    मु0अ0स0 123/23 धारा 147/148/323/302 भादवि थाना बबुरी जनपद चन्दौली

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी, उप निरीक्षक अवधेश नारायन हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार वर्मा सम्मलित रहे।

                                                                                           
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*