गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में बालिका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर छात्राओं को उनके जीवन से कराया गया परिचित
दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक की बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
चंदौली जिले के शहाबगंज में गांधी स्मारक इण्टर कालेज में मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर के जयंती के अवसर पर बालिकाओं के दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही छात्राओं के बीच अहिल्याबाई के जीवन के बारे में बताया गया।

प्रधानाचार्य डाक्टर शशि प्रकाश पाण्डेय ने कहां कि अहिल्याबाई एक उच्च कोटि की प्रशासक व न्यायप्रिय थी जिसके कारण इनके राज्य के लोग देवी के रूप में पूजते थे। इन्होंने समाज को संदेश देने का कार्य किया कि महिलाओं उचित स्थान मिले तो वही भी राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ सकती है।

इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जहां जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की छात्रा पलक को प्रथम स्थान, कक्षा 8 की छात्रा शहजादी को द्वितीय स्थान व कक्षा 6 की छात्रा रुबिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

वही सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा सविना को प्रथम स्थान, कक्षा 9 की छात्रा आकांक्षा को द्वितीय व तृतीय स्थान कक्षा 9 की छात्रा आंचल रही।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश मौर्य, तरुण सिंह, प्रीति सोनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण गुप्ता ने किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







