जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगन्नाथ साहू शिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि डॉक्टर परशुराम सिंह के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 

हिंदी दिवस पर विचार संगोष्ठी तथा प्रतियोगिता का आयोजन

थिंकर्स एवोल्यूशंस फाउंडेशन ट्रस्ट का स्थापना दिवस मना

प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर किया गया पुरस्कृत 

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड के बरांव गांव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगन्नाथ साहू शिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर थिंकर्स-एवोल्यूशन्स फाउंडेशन ट्रस्ट का तृतीय स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विचार संगोष्ठी और साहित्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। मातृभाषा को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने हिंदी दिवस की सार्थकता और नई पीढ़ी में इसके प्रसार पर जोर दिया।

 ट्रस्ट के संस्थापक करुणेश पांडेय ने संगठन के उद्देश्यों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट शिक्षा, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में जनजागरण का कार्य कर रहा है।


कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि डॉक्टर परशुराम सिंह के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और हिंदी भाषा के प्रति लोगों का समर्पण दिखा। 

इस अवसर पर भरत साधु, आनंद प्रकाश नारायण पांडेय, कन्हैया गुप्ता, कवि हरबंश बवाल, रामअवतार सिंह, परीक्षित उपाध्याय, तारकेश्वर पांडेय और प्रताप पांडेय, सीताराम प्रजापति सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*