जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कलवारी गांव में खेत में मिली कब्र जैसी खुदाई निकली अफवाह, पुलिस जांच के बाद स्थिति सामान्य ​​​​​​​

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने खुदाई कराकर गड्ढे की सच्चाई पता करने की कोशिश की।
 

खेत में कब्रनुमा गड्ढा देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल

अफवाह फैलते ही मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध या अवैध सबूत

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के कलवारी मौजा में एक खेत में कब्र जैसी खुदाई दिखने से गुरुवार को ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसे लेकर तमाम अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

Graveyard rumors

आपको बता दें कि यह खेत उदयपुरा गांव निवासी काशीनाथ सिंह का है। गुरुवार को कुछ किसानों की नजर खेत में बनी एक रहस्यमयी खुदाई पर पड़ी, जिसकी बनावट कब्र जैसी दिख रही थी। ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तरह-तरह की कहानियां फैलने लगीं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने खुदाई कराकर गड्ढे की सच्चाई पता करने की कोशिश की। खुदाई के बाद वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे साफ हो गया कि यह केवल एक सामान्य गड्ढा था और किसी घटना से इसका कोई संबंध नहीं था।

Graveyard rumors

थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस टीम भेजी गई और खुदाई कराई गई। जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद स्पष्ट हो गया कि यह अफवाह थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैलती दहशत पर लगाम लग गई।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस की तत्परता और पारदर्शी जांच के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*