जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लालझंडा लेकर गांधी पार्क में इकट्ठा हुए सैकड़ों लोग सभा का आयोजन, नायब तहसीलदार को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

पूंजीपतियों के दबाव में मोदी सरकार चार लेबर कानून ला रही है अगर ये कानून पास हुआ तो देश के लाखों मजदूर पूंजीपतियों के अधीन काम करने के लिए बाध्य हो जायेंगे।
 

चकिया में निकाला आम हड़ताल के समर्थन में जुलूस

जुलूस के बाद गांधी पार्क में सभा का हुआ आयोजन

मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

चंदौली जिला की चकिया गांधी पार्क में बुधवार को आम हड़ताल के समर्थन में चकिया काली जी के पोखरा तथा डूहीं सूहीं डॉक्टर अम्बेडकर पार्क से सैकड़ों किसान, मजदूर, महिला, नौजवान, लालझंडा लेकर गांधी पार्क में इकट्ठा हुए जहां सभा का आयोजन किया गया।

Gyapan to tehilda

 सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी और योगी सरकार लम्बे संघर्षों के बाद किसान, मजदूर, महिलाओ ने कुछ अधिकार हासिल किये थे जिसके कारण पूंजीपति जमींदार डरते थे। पूंजीपतियों के दबाव में मोदी सरकार चार लेबर कानून ला रही है अगर ये कानून पास हुआ तो देश के लाखों मजदूर पूंजीपतियों के अधीन काम करने के लिए बाध्य हो जायेंगे। प्राथमिक विद्यालय, अस्पताल आदि जनता के पैसे से निर्मित सरकारी उद्योगों को सरकार बेंच रही है, गरीब मजदूर, किसानों के बस की बात नहीं होगी कि पढ़ाई, दवाई, खाद बीज का उपयोग कर पाए, दो तरह के भारत का निर्माण सरकार कर रही है चंद कुछ लोगों के पास अपार संपदा इकट्ठा हो रही है। बहुसंख्यक आबादी की आमदनी घट रही है। 

मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए हिन्दू, मुसलमान, मंदिर, मस्जिद के मुद्दे को भाजपा आर एस एस पैदा कर रही है भाजपा के मनुवादी एजेन्डा को अगर परास्त करना है तो लालझंडे की ताकत को मजबूत करना होगा। सभा को आईपीएफ के दिनकर कपूर, भाकपा माले के अनिल पासवान, विजई राम, किसान सभा के लालचंद सिंह एडवोकेट, राजेन्दर यादव, महिला समिति से लालमनी विश्वकर्मा, सीटू से महानन्द, खेत मजदूर युनियन से शिवमूरत, आदि ने सम्बोधित किया, पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने सभा अध्यक्षता की, जिसमें परमानंद, शिवमूरत, अखिलेश दूबे, रमायन राम, जयप्रकाश संचालन शम्भूनाथ यादव रहे। 

अन्त में सभा स्थल पर आए नायब तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिसके समाधान करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*