जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

काजल की मौत के बाद पिता ने दर्ज कराया था मुक़दमा, तहरीर के आधार पर पति गिरफ्तार

मृतक काजल के पिता मनोज ने ससुरालयों पर बेटी को प्रताड़ित करने और दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का दर्ज किया था।
 

चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट गांव का मामला

सुरथापुर बस्ती में विवाहिता काजल की मौत

फांसी लगाने से हुयी थी मौत

पिता ने दी थी ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर

चकिया कोतवाली क्षेत्र के गायघाट गांव के सुरथापुर बस्ती में बीते 22 वर्षीय विवाहिता काजल विश्वकर्मा के संदिग्ध हाल में फांसी लगाने से मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति दिलीप विश्वकर्मा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि सुरथापुर (गायघाट) निवासी बीरबल विश्वकर्मा के पुत्र दिलीप विश्वकर्मा की शादी 6 वर्ष पूर्व सिकंदरपुर (चकरहवा) निवासी मनोज की पुत्री काजल से हुई थी। बीते 4 मार्च की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में काजल पंखे में फंदा बनाकर झूल गयी थी। मृतक काजल के पिता मनोज ने ससुरालयों पर बेटी को प्रताड़ित करने और दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का दर्ज किया था।

इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपियों में मृतक विवाहिता के पति दिलीप विश्वकर्मा को उसके गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*