जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शराबी पति ने पत्नी की ईंट से कुचकर की निर्मम हत्या, अब पति को खोज रही इलिया पुलिस

इलिया  थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ईट से कुचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है । सोमवार की देर रात घटी घटना को लेकर इलिया थाना क्षेत्र की पुलिस सक्रिय हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
 

  नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार

2015 में हुयी थी शादी

किश्त पर खरीद कर चलाता था टोटो

किश्त जमा करने को लेकर हुआ था विवाद

चंदौली जिले के इलिया  थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने ईट से कुचकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है । सोमवार की देर रात घटी घटना को लेकर इलिया थाना क्षेत्र की पुलिस सक्रिय हो गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।


 घटना के बारे में पुलिस को फोन पर मिली सूचना के अनुसार इलिया थाने के सीहार गांव में इजहार अली नाम के एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। क्योंकि पत्नी में उसे टोटो की किस्त का पैसा ना जमा करने के बारे में पूछ लिया था। नशे का आदि इजहार अली इसी बात पर भड़क गया और उसने ईंट से कूच कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।


 जानकारी में बताया जा रहा है कि इजहार की शादी के जिगना गांव के रहने वाले सोबराती की पुत्री निशा के साथ हुई थी। इन दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। उसके बाद से या अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए टोटो खरीद रखा था और उसकी किस्त को लेकर अक्सर दोनों के बीच में विवाद होता था । क्योंकि इजहार अली नशे का आदी था।


 फिलहाल इस मामले में इलिया पुलिस ने मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है की फरार इजहार अली की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसको दबोच दिया जाएगा।


                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*