जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मनरेगा महिला मेठों को मिला पहचान, 35 को बांटे गए आई कार्ड

वही जिन गांवों में 20  मजदूरों से अधिक मजदूर कार्य करेंगे वहां महिला मेठ की नियुक्ति की जायेगी। 40 मजदूर होने पर एक और मिला मेठ की नियुक्ति की जायेगी। इसी तरह संख्या बल के आधार पर महिला मेठों की नियुक्ति होगी। महिला मेठ कार्य स्थल पर पहुंच कर एमएमएस करेंगी।
 

शहाबगंज ब्लॉक सभागार में हुआ महिला मेठों का सम्मान समारोह

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और बीडीओ ने किया आई कार्ड वितरण

महिला मेठों को दी गई जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी

चंदौली जिले के शहाबगंज के ब्लाक सभागार में सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ ट्रेड यूनियन चन्दौली के द्वारा मनरेगा में कार्य करने वाली महिला मेठो में आई कार्ड का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, ब्लाक प्रमुख गीता देवी व बीडीओ दिनेश सिंह ने आई कार्ड पहना कर उनके हक और अधिकारों के बारे में बताया गया।

Identity Card to Manrega

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिन गांवों में जहां रोजगार सेवक नही है।उन गांवों में महिला मेठ की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। वही जिन गांवों में 20  मजदूरों से अधिक मजदूर कार्य करेंगे वहां महिला मेठ की नियुक्ति की जायेगी। 40 मजदूर होने पर एक और मिला मेठ की नियुक्ति की जायेगी। इसी तरह संख्या बल के आधार पर महिला मेठों की नियुक्ति होगी। महिला मेठ कार्य स्थल पर पहुंच कर एमएमएस करेंगी।

जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहां कि महिला मेठों की भी एक पहचान होनी चाहिए। इसी को देखते हुए आई कार्ड का वितरण किया गया। कार्य स्थल पर आई कार्ड पहन कर ही जाय। वही 35 महिलाओं को आई कार्ड का वितरण किया गया।

इस दौरान वकील शेख, रेखा कुमारी,पूनम,सोनी,बल्ली, सुषमा, साधना,निशा कुमारी सावित्री देवी,मंजू सिंह, दुर्गावती देवी सहित आदि महिला उपस्थित रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*