जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने पेश किया ‘ऑपरेशन सिंदूर’

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देश रंगीला, तारे ज़मीन पर, लव माय इंडिया, आज दिल पर हाथ रखके जैसे गीत और नृत्य शामिल रहे।
 

लेवा मवइयां स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि एम.डी. शाहिद अली ने किया ध्वजारोहण

देशभक्ति गीतों और भाषणों से गूंजा विद्यालय परिसर

चंदौली जिले के लेवा मवइयां स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मार्च पास्ट से हुई, जिसके जरिए उन्होंने मुख्य अतिथि एम.डी. शाहिद अली का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

 Rising World School

इस अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर परवीन रुस्तम, चेयरमैन एम.डी. शाहआलम, वाइस चेयरमैन डॉ. सबीना, वाइस चेयरमैन शाहीन वारसी और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।

 Rising World School

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देश रंगीला, तारे ज़मीन पर, लव माय इंडिया, आज दिल पर हाथ रखके जैसे गीत और नृत्य शामिल रहे। इनमें बच्चों द्वारा प्रस्तुत ऑपरेशन सिंदूर विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 Rising World School

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एम.डी. शाहआलम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "आज के बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ शारीरिक और आध्यात्मिक प्रखरता आवश्यक है, जो एक उज्ज्वल और मजबूत भारत की नींव रखती है।"

 Rising World School

समारोह में वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत था औरस्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।

 Rising World School

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*