अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह, महिला उत्पीड़न रोकने के लिए जागरूकता शिविर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
महिलाओं के अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पहले शुरू हुए आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत चंदौली जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में रविवार को महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें पैरा लीगल वालंटियर दिनेश कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कहा कि समाज में विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा अगर किसी भी महिलाओं का शोषण किया जाता हो तो वह अपने अधिकारों को समझें और जाने। किसी भी आपात स्थिति में अपने साथ हुए उत्पीड़न को रोकने के लिए वह महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076 डायल करके पुलिस की मदद ले सकती है। इसके अलावा उत्पीड़न की स्थाई रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर 1500 नाल सा ऐप डाउनलोड कर लिखित शिकायत दर्ज कर समस्या का समाधान करा सकती हैं।
लीगल वालंटियर प्रीति शर्मा ने कहा कि दहेज के खातिर ससुराल में हमारी बहुत सी बहनों का हत्या कर दिया जाता है, जिसे सुनकर रूह कांप उठता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम सभी महिलाओं को आगे आना होगा और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना पड़ेगा। तभी जाकर महिला उत्पीड़न को पूरी तरह से रोका जा सकेगा। इस दौरान महिलाओं को जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ वालंटियर रजनीश कुमार, प्रेम कुमार, अंजू शर्मा, रानी देवी, रूबी देवी, प्रेमशीला, राजकुमारी, चिंता देवी, ममता, शीला, कल्लो देवी, रामा, मंजू देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*