जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सैदूपुर के पंचायत भवन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, महिलाओं के स्वरोजगार की चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान इंटर कॉलेज सैैदूूपुुर के पूर्व प्रधानाचार्य लालजी ने कहा कि समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं को आगे आना होगा।
 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम

महिला उत्पीड़न रोकने पर चर्चा

महिलाओं को स्वरोजगार देकर स्वाबलंबी बनाए जाने पर दिया गया बल 


चंदौली जिला के चकिया कोतवाली अंतर्गत सैदूपुर के पंचायत भवन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय द्वारा शनिवार को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

International Womens Day

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान इंटर कॉलेज सैैदूूपुुर के पूर्व प्रधानाचार्य लालजी ने कहा कि समाज में हो रहे महिला उत्पीड़न के विरुद्ध महिलाओं को आगे आना होगा। अपने अधिकारों को जानना होगा तथा महिलाओं के लिए बनाए गए कानून की मदद से उत्पीड़न को रोकना होगा सभी महिलाओं को समाज में बराबर खड़ा होने का हक मिल सकेगा। 

 

आर सी टी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय सहायक अजय कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाने हेतु निःशुल्क स्वरोजगार स्थापित किए जाने के बारे में बताया। कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर तथा स्वाबलंबी होंगी तभी महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

International Womens Day

 उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन, बकरी, मछली पालन, सिलाई, ब्यूटी पार्लर आदि निःशुल्क प्रशिक्षण लेकर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियर रजनीश कुमार ने महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं बच्चों का लैंगिक अपराध संरक्षण के विरोध में जानकारी प्रदान किया।

   इस अवसर पर प्रशिक्षक कपिलदेव सिंह, अजय कुमार, रजनीश कुमार, सीमा देवी, सविता, संगीता, इंदु, राधिका देवी सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*