जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को चकिया में बुलाने के लिए सौंपा ज्ञापन, राष्ट्र सीजन अभियान की पहल

डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि आजाद भारत के अस्तित्व में आने के बाद चकिया में देश के किसी भी प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति का आगमन आज तक नहीं हुआ है। इसी के सापेक्ष में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें चकिया के आदिवासी क्षेत्र में आगमन के लिए ज्ञापन दिया।
 

राष्ट्र सृजन अभियान आदिवासी क्षेत्र चकिया में राष्ट्रपति को बुलाने की मांग

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मिलकर सौंपा निमंत्रण पत्र

देखिए इस इलाके में कब आती हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वृक्ष बन्धु डॉ परशुराम सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ गीता शुक्ला तथा स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के सीनियर एरिया मैनेजर आशुतोष सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के वाराणसी आगमन पर बीते 13 फरवरी को वाराणसी के विश्वनाथ कारीडोर के गेस्ट हाउस में उनसे मुलाकात की। जहां महामहिम राष्ट्रपति को अति पिछड़े आदिवासी क्षेत्र चकिया में आगमन को लेकर ज्ञापन दिया। जिससे उन्होंने ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Draupadi Murmu

बताते चलें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वृक्ष बंधु डॉ परशुराम सिंह ने शुक्रवार की सुबह समिति के चकिया नगर स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास सिंह ने भारत के निर्माण की सोच के तहत राष्ट्र सृजन अभियान (आरएसए) की नींव रखा था। जिसके राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पीके सिन्हा इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने का काम करेगा। डॉक्टर सिंह ने कहा कि लखनऊ में आयोजित जी-20 समिट की बैठक भारत को जगतगुरु बनाने में सहयोग देगा।

डॉ परशुराम सिंह ने कहा कि आजाद भारत के अस्तित्व में आने के बाद चकिया में देश के किसी भी प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति का आगमन आज तक नहीं हुआ है। इसी के सापेक्ष में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें चकिया के आदिवासी क्षेत्र में आगमन के लिए ज्ञापन दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। महामहिम राष्ट्रपति की उदारता से चकिया क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।

प्रेस वार्ता के दौरान डॉ गीता शुक्ला, शंभूनाथ सिंह,राजेंद्र जायसवाल, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, रामदुलारे गोंड़, विजयानंद द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*