जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शांति की खोज के लिए संतों का शरण जरूरी, जय गुरुदेव आश्रम मुड़हुआ में सत्संग ​​​​​​​

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत मुड़हुआ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय महामंत्री उपदेश बाबूराम यादव ने सत्संग सुनाते हुए कहा कि लड़ाई झगड़ें से शांति नहीं मिल सकती है।
 

 राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम यादव का सत्संग विचार

जयगुरुदेव आश्रम में धर्म प्रचारक संस्था के लोगों ने की शिरकत

मांसाहार और नशा खोरी से दूर रहने की अपील

 

चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत मुड़हुआ स्थित जयगुरुदेव आश्रम में धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय महामंत्री उपदेश बाबूराम यादव ने सत्संग सुनाते हुए कहा कि लड़ाई झगड़ें से शांति नहीं मिल सकती है। शांति की खोज है तो महात्माओं के पास जाना पड़ेगा,जहां शांति के संदेश सुकून के उपदेश होते हैं।

 उन्होंने कहा कि मानवतावादी ईश्वर वादी आध्यात्मिक विचारों के प्रचार प्रचार की नितांत जरूरत  है। जब तक मांसाहार और शराब पर अंकुश नहीं लगेगा अपराध भ्रष्टाचार पर नियंत्रण नही होगा मानव चरित्र उत्थान और अच्छे समाज का निर्माण समय की मांग है। समाज में मांसाहार और नशा खोरी की प्रवृत्ति से हिंसा और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जो देश के लिए गंभीर खतरा और चिंता का विषय है, उन्होंने परम संत बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के जनहित कल्याणकारी संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि महात्मा किसी जाति, धर्म, मजहब से बंधे नहीं होते हैं मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। बाबा जय गुरुदेव जी महाराज ने अथक परिश्रम कर करोड़ों लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, भजनानदी बना दिया जिसे कोई साधारण मानव नहीं कर सकता है। 

राष्ट्रीय उपदेशक ने आगे बताया कि बाबा जी ने कहा था परिवर्तन कानून बनाने, भाषण या व्यक्तित्व देने या आंदोलन हड़ताल से नहीं होना है परिवर्तन तब होगा जब लोगों के विचार भावनाएं बदलेगी। विचार और भावनाओं को बदलने के लिए खान-पान शुद्ध करने होंगे। भारत में रामराज की कल्पना साकार करने के लिए शुद्ध शाकाहारी और नशा मुक्ति भारत बनाना होगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सब लोग शाकाहारी हो जाए। और आगामी 19 जुलाई से 23 जुलाई तक मथुरा में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में परिवार सहित शिरकत करें। 

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदौली संगत जिला अध्यक्ष यशवंत चौरसिया, कोषाध्यक्ष रामजन्म सिंह, डॉक्टर मुरली श्याम, शीतला प्रसाद केसरी, सीताराम मास्टर, राजबली देव राज मास्टर,राम सूरत, जवाहिर जायसवाल, सुदामा गुप्ता, पन्ना यादव, युवा संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*