चकिया विकासखंड के डूही सुही गांव में गरीबों को बांटे गए 200 कंबल
समाजसेवी सुनील सिंह के पिता की पुण्यतिथि
गांव के गरीबों में बांटे 200 कंबल
कंबल पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे
चंदौली जिला के चकिया विकासखंड के डूही सुही गांव में इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए युवा समाजसेवी सुनील सिह ने अपने पिता स्वर्गीय शोभनाथ सिंह के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गरीब असहाय जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया। वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान समाजसेवी सुनील सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा का भाव मानव में होना चाहिए। बढ़ती हुई ठंड से लड़ने के लिए कंबल सहायता करेगा, जिससे ठंड से बचा जा सकेगा। असहाय की सहायता प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए। अपने क्षमता के अनुसार हर व्यक्तियों को सहायता करनी चाहिए। समाज में बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा मानवता की पहली सीढ़ी होती है और हमसे जितना प्रयास हो सके। दिन-रात एक करके वह गरीबों की सेवा करने के लिए तैयार हैं। असहायों के आशिर्वाद में बहुत ताकत होती है। इस अवसर पर उन्होंने लगभग दो सौ कंबल वितरित किए गए। जिसमें गांव की महिलाएं, पुरुष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*