जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लोहिया भवन में कल मनेगी मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने की बड़ी अपील

समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, चंदौली में शनिवार सुबह 11 बजे से मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने समाज के हर वर्ग से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 
 

लोहिया भवन में सुबह 11 बजे भव्य कार्यक्रम

कांशीराम साहब के संघर्षों को किया जाएगा याद

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट की भावुक अपील

सामाजिक न्याय और समानता का लिया जाएगा संकल्प

बहुजन समाज के महानायक और सामाजिक न्याय की अलख जगाने वाले मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती कल, शनिवार को चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय 'लोहिया भवन' में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:00 बजे से निर्धारित है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Image

सामाजिक न्याय के प्रणेता को दी जाएगी श्रद्धांजलि
जयंती समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद करेंगे। वक्ताओं द्वारा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के शोषित-वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा।

पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने की बड़ी अपील
चकिया के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता जिेंद्र कुमार एडवोकेट ने क्षेत्र के सभी वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और आम जनता से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।

समाजवादी विचारधारा और सामाजिक एकता पर जोर
पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब के आदर्श आज भी हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव लाने का संकल्प लें। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक समानता की लड़ाई को और धार देने का अवसर है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*