जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

शहाबगंज में आंदोलित हुए लेखपाल: बांह पर काली पट्टी बांधकर आवाज की बुलंद, मांगों को लेकर दिखे एकजुट

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देश पर शहाबगंज थाना परिसर में लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सांकेतिक धरने के जरिए लेखपालों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

 
 

शहाबगंज थाना परिसर में लेखपालों का प्रदर्शन

काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया सांकेतिक विरोध

यूपी लेखपाल संघ के आह्वान पर आंदोलन

मांगों को लेकर लेखपालों ने दिखाई एकजुटता

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में लेखपालों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शनिवार को शहाबगंज थाना परिसर में इकट्ठा होकर लेखपालों ने सांकेतिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया।

बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
थाना परिसर में आयोजित इस सांकेतिक धरने के दौरान सभी लेखपाल अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए शासन और प्रशासन का ध्यान अपनी लंबित मांगों और समस्याओं की ओर आकृष्ट कराने का प्रयास किया।

संगठन के निर्देश पर दिखाई एकजुटता
सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से लेखपालों ने आपसी एकजुटता का परिचय दिया और आंदोलन के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संघ के निर्देशों का पालन किया।

धरने में यह प्रमुख लोग रहे मौजूद
इस सांकेतिक धरने के दौरान तहसील मंत्री धनंजय जायसवाल के साथ प्रदीप सिंह, दीपक गोंड, राजित वर्मा, रवींद्र कुमार, मनीष सिंह, बजरंग बली और मनीष गुप्ता समेत अन्य लेखपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*