जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में चल रही है लोकतंत्र बचाओ मुहिम, रिटायर्ड प्रवक्ता विद्याधर चला रहे अभियान

उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से देश में सरकार चलाने वाली भाजपा अबकी बार 400 सीटों की मांग कर रही है, ताकि देश से भारतीय संविधान का खात्मा कर दिया जाए। और देश एक बार फिर से गुलाम बन जाए।
 

चंदौली जिला में लोकतंत्र बचाओ अभियान

लोगों की बीच जा रहे हैं रिटायर्ड प्रवक्ता विद्याधर

सरकार बदलने के लिए लोगों को कर रहे हैं जागरूक

चंदौली जिला में लोकतंत्र बचाओ मुहिम को लेकर इन दिनों गाजीपुर इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रवक्ता विद्याधर जिले के सुदूर अंचलों में अभियान पर निकले हैं। इस दौरान रविवार को सैदूपुर एवं सरैया पंचायत भवन पर ग्रामीणों के बीच बैठक कर लोगों को जागरुक कर रहे थे। सामाजिक सोच रखने वाले शिक्षक विद्याधर अपनी जेब का पैसा खर्च करके लोगों को जागरुक करते दिखाई दे रहे हैं।

 रिटायर्ड प्रवक्ता विद्याधर का कहना है कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र पूरी तरह से खतरे में है। आगामी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अगर देश के लोग जागरुक होकर अपने बुद्धिमानी का परिचय नहीं देंगे तो देश से लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। कहा कि देश को चलाने वाले भाजपा सरकार का कमांड आरएसएस के पास है। जन संघ की स्थापना के समय से ही आरएसएस का सोच देश विरोधी रहा।

loktanrea bachao abhiyan

उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से देश में सरकार चलाने वाली भाजपा अबकी बार 400 सीटों की मांग कर रही है, ताकि देश से भारतीय संविधान का खात्मा कर दिया जाए। और देश एक बार फिर से गुलाम बन जाए। इससे बचने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। नहीं तो भावी पीढ़ियां कभी हमें माफ नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी लोग अपनी सूझबूझ से इस सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर अपने मत का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा किया जा सके। इस दौरान रिटायर्ड शिक्षक राधेश्याम, लालजी सिंह, चंद्रभान, नंदलाल सिंह, भंते धर्म ज्योति, रजनीश मौर्य, वासुदेव, कपिलदेव सिंह, प्रेमचंद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*