महामाया सेवा संस्थान का गठन: बुद्ध और अंबेडकर के विचारों के प्रचार का लिया संकल्प
सलयां गांव में सम्पन्न हुई संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक
भंते धम्म पुत्र मनगोई के आवास पर हुआ आयोजन
संस्थान के विस्तारीकरण और पदाधिकारियों का हुआ चयन
चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत बौद्ध संस्थान सलयां की बैठक भन्ते धम्म पुत्र मनगोई के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें संस्थान के विस्तारीकरण एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष पद पर गुलाब, उपाध्यक्ष श्याम बिहारी सचिव संजय कुमार, उपसचिव भुवनेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष धम्म पुत्र मनगोई, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, संरक्षक राजेंद्र कुशवाहा, लाल बिहारी, कुमार पासवान, मराछू, कन्हैया, मखनू के अलावा सदस्यों का चयन सर्वसम्मत किया गया। तथा संस्थान का नाम महामाया सेवा संस्थान करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संस्थान के गठन का उद्देश्य जनमानस में बुद्ध के विचार तथा अंबेडकर की विचारों का प्रचार प्रसार करना है। समाज में दया, प्रेम, करुणा, लोगों में मैत्री का संबंध स्थापित हो तथा शिक्षा का प्रचार प्रसार करना ही मूल उद्देश्य है। इस दौरान भंते बुद्ध प्रताप मौर्य, वासुदेव, बलवंत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नंदलाल मौर्य ने किया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








