जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

कम्पोजिट विद्यालय बेलावर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन

विद्यालय के छात्रों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली और उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” की महत्ता पर प्रकाश डाला।
 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ-साथ संगोष्ठी

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों पर रखे गए विचार

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड के विभिन्न प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ ध्वजारोहण से हुआ। जिसमें शिक्षक, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामवासियों ने भाग लेकर देशभक्ति का उत्साह प्रकट किया।

 Composite School Belawar

इस दौरान कंपोजिट विद्यालय बेलावर, धन्नीपुर, सैदूपुर, प्राथमिक विद्यालय मगरौर, सैदूपुर में गांधी जयंती पर “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने सभा में संविधान के उपबंधों, निर्माण प्रक्रिया, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा नीति निदेशक तत्त्वों पर अपने विचार रखे। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता, संगोष्ठी, सेमिनार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 Composite School Belawar

इस अवसर पर विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों पर विचार व्यक्त किए गए। विद्यालय के छात्रों ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी की सादगीपूर्ण जीवनशैली और उनके प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” की महत्ता पर प्रकाश डाला। भाषण, गीत, कविताओं एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवंत कर दिया।

 Composite School Belawar

प्रधानाध्यापक बेलावर के प्रधानाध्यापक संतोष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, अनुशासन और ईमानदारी को जीवन में अपनाएं।

कार्यक्रम समापन के बाद सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामाश्रय, चन्द्र प्रकाश, सैयद युनूस, अजय कुमार पाल, संजय यादव, धर्मेन्द्र कुमार, सैदूपुर की प्रधानाध्यापक उषा सिंह, धन्नीपुर के चंचल कुमार, मगरौर के दिनेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों की  उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*