जागेश्वरनाथ में पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ का अधिवेशन आयोजित

मजदूर संघ के अधिवेशन में संगठन को मजबूत बनाने पर बल
पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ का अधिवेशन
अपने हक के लिए आवाज बुलंद करते रहने पर जोर
चंदौली जिला के चकिया विकासखंड अंतर्गत जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र परिसर में रविवार को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध पूर्वांचल विद्युत संविदा मजदूर संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारों के लिए संविदा कर्मियों का मजबूत संगठन की जरूरत है जिसके बल पर गरीब मजदूर अपने हक के लिए आवाज बुलंद कर सकता है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्युत संविदा कर्मचारियों को अल्प मानदेय में बिजली के खतरनाक कामो को करना पड़ता है। जिसमें तनिक भी लापरवाही जिंदगी के लिए खतरनाक बन सकता है। इसलिए कार्य करते समय किसी भी तरह की दुर्घटना में मजदूर के परिजनों को यथोचित सहायता राशि दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय से ईपीएफ और मानदेय की सुविधा भी दी जानी चाहिए वही मजदूरों को मिलने वाली सभी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिसके लिए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों और सरकार से लगातार बातचीत और पत्र भेजने का कर जारी है।
संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संविदा विद्युत मजदूरों के हितों की रक्षा संगठन के लिए आवश्यक है इसलिए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है । जिसके लिए अधिक से अधिक संविधान विद्युत मजदूरों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता है। जिसके लिए अभियान चलाने की जरूरत है।
अधिवेशन में चकिया तहसील चकिया ग्रामीण जागेश्वरनाथ, नौगढ़, चकरघट्टा, सकलडीहा, पीडीडीयू नगर विद्युत उपकेंद्र के संविदा विद्युत कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता की कार्रवाइयों को भी पूर्ण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश यादव रविंद्रनाथ दुबे राम भवन चौहान गुंजन यादव विजय विश्वकर्मा संतोष भारती निरंजन खरवार महेंद्र कुमार संतोष दुबे विमल यादव इंदल कुमार रामदुलार शर्मा शिव कुमार मौर्य मनोज कुमार बिंद शैलेन्द्र चौहान शशिकांत प्रजापति गोपाल प्रजापति अवनीश यादव सहित तमाम विद्युत संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय विश्वकर्मा ने संचालन देवेश यादव ने किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*