जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इलिया थाना अंतर्गत कुशहां गांव में राजमिस्त्री मनोज राम की करेंट से मौत

घटना की सूचना मिलते ही इलिया पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गयी, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
 

मकान पर राजगीर मिस्त्री मनोज राम कर रहा था काम

छत से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया हो गई मौत

चंदौली जिले के इलिया थाना अंतर्गत कुशहां गांव में शुक्रवार की शाम हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री मनोज राम (39 वर्ष) बुरी तरह झुलस गया। इलाज हेतु उसे चंदौली स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

 बतातें चलें कि कुशहां गांव में सुमित सिंह के घर पर पिछले दो माह से मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। मकान के ऊपर से 11 हजार बोल्ट हाईटेंशन का तार गुजरा हुआ था। मकान निर्माण का कार्य धरौली गांव निवासी राजमिस्त्री मनोज राम काम कर रहा था। काम के दौरान राज मिस्त्री हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

manoj ram died

 घटना की सूचना मिलते ही इलिया पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गयी, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मनोज राम को तीन लड़की तथा एक लड़का है। मनोज परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था उसके मौत के बाद परिवार वालों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। और नाबालिक तथा अबोध बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उसके पत्नी के कंधों पर आ गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*