जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

बारिश के चलते कच्चे मकान के गिरने का सिलसिला लगातार जारी, आधा दर्जन से ज्यादा मकान जमींदोज, कई परिवार बेघर

पीड़ित परिवार का आरोप है कि तहसील प्रशासन को स्थिति से अवगत कराने के बाद भी कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार को ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है।
 

लगातार बारिश से कच्चे मकानों पर संकट

दो दिनों में आठ मकान हुए धराशाई

वनांचल क्षेत्र के ढोढ़नपुर-मलहर सबसे ज्यादा प्रभावित

ग्राम प्रधान ने मांगा मुआवजा

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड में पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते कच्चा मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। दो दिनों की बारिश में अलग-अलग गांवों में कुल आठ कच्चा रिहायशी मकान धराशाई हो चुके हैं। बारिश की स्थिति इसी तरह बनी रही तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। 

बताते चलें कि इलिया कस्बा के गोवर्धन चौहान का कच्चा मकान बारिश के कारण बीती रात ढह गया। बारिश से जलजला हो चुके कच्चा मकान की स्थिति को भांपकर परिवार के सदस्य जैसे ही मकान से बाहर निकले वह भरभरा कर गिर गया। जिससे अनहोनी होने से बच गया। जबकि मकान गिरने से परिवार के लोग बेघर हो गए है।

Houses Collapsed

पीड़ित परिवार का आरोप है कि तहसील प्रशासन को स्थिति से अवगत कराने के बाद भी कोई राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार को ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसी प्रकार बरांव गांव निवासिनी जियुति देवी का मकान भी बीती रात बारिश के कारण ढह गया है। ग्राम प्रधान अभय सिंह ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मुआवजे का मांग किया है। 

वहीं वनांचल क्षेत्र के ढोढ़नपुर व मलहर गांव में आधा दर्जन मकान ध्वस्त हो गए हैं। जिससे कारण परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ढोढ़नपुर गांव में बरसात से पारस गोंड का रिहायशी मकान गिर गया है। तथा मलहर गांव में अनिल,प्रेमा देवी, शान्ति देवी, बाबूलाल का मकान धराशाई हो गया।  मकान गिरने से लोगों का आशियाना उजड़ गया है। जिसके कारण लोग पंचायत भवन तथा अन्य जगहों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। मकान गिरने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने दोनों गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर क्षति का आंकलन किया। वहीं रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को सौंप दिया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*