जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तीसी काटने को लेकर दो भाइयों के परिवार में हुई मारपीट, कई लोग घायल

विजय यादव के घर के लोग तीसी की फसल बुधवार की शाम को काट रहे थे। जिसमें अशोक यादव की पत्नी व पुत्री ने मना किया था। मना करने पर दोनो पक्षों मे विवाद मारपीट में बदल गया।

 
 

दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद

तीसी काटने के विवाद में भिड़े परिवार के लोग

जानिए कौन कौन हुआ है घायल

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के करनौल गांव में  तीसी के फसल काटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में  मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष तीन व्यक्तियों को चोटें आयीं। उसके बाद दोनो पक्षों ने थाने जाकर  एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

 मामला बबुरी थाना क्षेत्र के चन्डीपुर गांव निवासी श्याम सुन्दर यादव व अशोक यादव नाम के दोनों भाईयों का खेत शहाबगंज थाना क्षेत्र के करनौल गांव मौजा में पड़ता है। दोनो भाईयों में जमीन का लेकर विवाद हो गया। विजय यादव के घर के लोग तीसी की फसल बुधवार की शाम को काट रहे थे। जिसमें अशोक यादव की पत्नी व पुत्री ने मना किया था। मना करने पर दोनो पक्षों मे विवाद मारपीट में बदल गया।

दोनों के बीच मारपीट में एक पक्ष से प्रेमावती देवी (50वर्ष) व पुत्री पुजा सिंह (18वर्ष) व दूसरे पक्ष से विजय यादव (23 वर्ष)  को  चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों ने गुरूवार को एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया और प्राथमिक स्वास्थ्य पर मेडिकल भी कराया है।

वहीं शहाबगंज पुलिस मामले में जांच करके कार्रवाई की बात कह रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*