जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आन्ध्र प्रदेश में अभिषेक कुमार चंदन व हरिहर प्रसाद ने दिखाया जलवा

बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी शुरू से ही बहुत होनहार रहे हैं। हरिहर प्रसाद ने 2016 सीनियर नेशनल में ( स्वर्ण पदक) नेपाल में, 2019-20 में (रजत पदक) नेपाल में, 2022-23 में (स्वर्ण पदक) जीता है।
 

आन्ध्र प्रदेश में करनौल का खिलाड़ी है अभिषेक कुमार चंदन

अमरा के रहने वाले हैं हरिहर प्रसाद

टेनिस बॉल क्रिकेट में दोनों को मिला स्वर्ण पदक

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र के करनौल गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार चंदन व चकिया विकास क्षेत्र के अमरा निवासी हरिहर प्रसाद को 27-29 जनवरी 2023 को आयोजित 30वें फेडरेशन कप टेनिस बाल क्रिकेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक मिलने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी शुरू से ही बहुत होनहार रहे हैं। हरिहर प्रसाद ने 2016 सीनियर नेशनल में ( स्वर्ण पदक) नेपाल में, 2019-20 में (रजत पदक) नेपाल में, 2022-23 में (स्वर्ण पदक) जीता है। अभिषेक कुमार चंदन ने नेपाल में 2022-23में ( स्वर्ण पदक) जीता।

Medal won by Abhishek

इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश के ओंगोल में आयोजित 27 से 29 जनवरी 2023 तक 30वें फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश व पांडिचेरी के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया पांडिचेरी कि टीम निर्धारित 8 ओवर में 74 रनों का लक्ष्य दिया। दोनों खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे की पांडिचेरी की टीम मात्र 74 रन पर ही सिमट गई। उत्तर प्रदेश कि टीम ने 7 ओवर 5 गेंद पर ही मैच को जीत लिया।

कहा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, अगर इनको सरकारी प्रोत्साहन मिला, तो खेल जगत में अपना नाम रौशन करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने इस जीत के लिए अपने खेल शिक्षक के साथ परिजनों का खास  योगदान बताया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*