जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की नई टीम घोषित: मनोज मिश्रा को मिली जिलाध्यक्ष की कमान, मिथिलेश गुप्ता बने महामंत्री

चकिया के लतीफशाह में मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को जिलाध्यक्ष और मिथिलेश गुप्ता को महामंत्री चुना गया। बैठक में पत्रकार हितों और संगठन मजबूती पर विशेष चर्चा की गई।

 
 

मीडिया ट्रस्ट की नई जिला कार्यकारिणी गठित

मनोज मिश्रा बने चंदौली के जिलाध्यक्ष

मिथिलेश गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी

लतीफशाह डाक बंगले में हुई बैठक

पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

चंदौली जिला के चकिया तहसील क्षेत्र के लतीफशाह वन विभाग स्थित डाक बंगले में शनिवार को मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के बीते एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा से हुई। इस दौरान कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने संगठन के पिछले वर्ष के क्रियाकलापों तथा आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए आगामी समय में इसे और सक्रिय बनाने पर बल दिया।

इसके बाद संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत करने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मनोज कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष तथा मिथिलेश कुमार गुप्ता को जिला महामंत्री चुना गया। वहीं रामयश चौबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

संगठन को तहसील स्तर पर मजबूत बनाने के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके तहत विनय कुमार राय को चकिया तहसील अध्यक्ष तथा राहुल त्रिपाठी को तहसील महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा संगठन के विस्तार को देखते हुए अविनाश तिवारी को नौगढ़ तहसील प्रभारी अभय चौबे को मुगलसराय क्षेत्र प्रभारी तथा विनय बाबू को चंदौली क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उनकी एकजुटता से ही संगठन मजबूत बन सकता है।

संस्था के सचिव के.सी. श्रीवास्तव (एडवोकेट) ने कहा कि मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। नई कमेटी के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के संरक्षक डॉ. परशुराम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया का उद्देश्य पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में सुधांशु जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अजय उर्फ शिव जी, तारकेश्वर पांडेय, गिरीश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक उपाध्याय, प्रमोद कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश सिंह, आयुष सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी और मुख्तार शेख सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*