जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

शहाबगंज में फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने को सचिव कोटेदार के साथ बैठक

BDO दिनेश सिंह ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कोटेदार अपने-अपने गांव में ऐसे परिवारों की सूची तत्काल तैयार करें और इसे पंचायत सहायकों को उपलब्ध कराएँ।
 

शहाबगंज विकास खण्ड सभागार में हुई बैठक

फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया को शीघ्रता देने का लक्ष्य

कोटेदारों को परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश

लापरवाही पर चेतावनी, समयबद्ध कार्यवाही का निर्देश

 चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को सचिव, पंचायत सहायकों और कोटेदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी (BDO) दिनेश सिंह ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन परिवारों के लिए फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया को शीघ्र गति देना था, जिनके पास अभी तक राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है।

आपको बता दें कि BDO दिनेश सिंह ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कोटेदार अपने-अपने गांव में ऐसे परिवारों की सूची तत्काल तैयार करें और इसे पंचायत सहायकों को उपलब्ध कराएँ। इसके बाद पंचायत सहायक और ग्राम सचिव मिलकर इन परिवारों की फैमिली आईडी जल्द से जल्द बनवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Meeting For Family ID

बैठक में यह भी बताया गया कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित न रह जाए। फैमिली आईडी बनने से ये परिवार सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ले सकेंगे। इसलिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे इसे गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

इस दौरान एडीओ पंचायत अरविंद सिंह और सप्लाई इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फैमिली आईडी बनाने से पहले परिवार की सही जानकारी दर्ज करना बेहद जरूरी है ताकि आगे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इस बैठक में सचिव साहब सिंह, चंद्रबली सिंह, राजेंद्र भारती, कौशलपति मिश्रा, राकेश सिंह समेत अनेक सचिव और पंचायत सहायक मौजूद रहे। वहीं कोटेदारों में बद्री चौबे, सुशील पांडेय, प्रताप नारायण दुबे और मनमोहन सिंह शामिल रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*