लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

लापता 6 वर्षीय आरूष का शव हुआ बरामद
दूसरे दिन सुबह गांव के कुएं से हुआ बरामद
मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
गांव में पसरा हुआ है सन्नाटा
चंदौली जिला के इलिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेन के शिवपुर गांव निवासी लापता आरुष 6 वर्ष का शव दूसरे दिन बुधवार की सुबह 9 बजे गांव के कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
बताते चलें कि मजदूर सरोज कुमार का पुत्र आरुष मंगलवार की शाम 5 बजे ही से घर लापता था। पुत्र के गायब होने के बाद मां संजू देवी तथा गांव के लोगों ने मंगलवार की देर शाम तक काफी खोजबीन की, मगर उसका कहीं पता न चलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह लापता बालक की खोजबीन में काफी प्रयास किया। यहां तक की पूरे गांव की घर-घर की तलाशी ली गई। शक के आधार पर गांव के कुएं में कटिया डालकर खोजने का प्रयास किया गया तो कटिया के सहारे बालक का शव बरामद हुआ। इकलौते पुत्र का शव मिलने के बाद मां संजू देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
वही मुंबई के एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गए पिता सरोज कुमार को पुत्र के मौत की खबर मिलते ही वह वहां से ट्रेन द्वारा रवाना हो गए हैं। सरोज कुमार को एक 8 वर्षीय पुत्री तथा एकलौता पुत्र आरुष था। जिसकी मौत के बाद मां संजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं हर किसी के आंखों में आंसू भरे हुए थे। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि बालक की मौत के मामले में कोई तकरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*