जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गुमशुदा बालक सैफ को पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा, पिता की आंखों से छलके आंसू ​​​​​​​

दुल्हीपुर गांव के अलीम का पुत्र सैफ (7 वर्ष) शुक्रवार को अपने घर से गायब हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन बालक के खोजबीन में जुट गया। वही सैफ भटकते हुए शहाबगंज में कस्बा में गया। 
 

दुलहीपुर से लापता हुआ था 7 वर्षीय मासूम सैफ

सैफ भटकते हुए पहुंचा शहाबगंज कस्बे में

बालक से बातचीत कर पुलिस ने पता लगाया घर का पता

चंदौली जिले के शहाबगंज में स्थानीय पुलिस ने शनिवार को दुलहीपुर से भटक कर आये बालक को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही अपने पुत्र को पाकर पिता के आंखों से आंसू छलक पड़े। शहाबगंज इलाके में मिले बच्चे को पुलिस में आपसी सहयोग से परिजनों को सौंप दिया है। 

आपको बता दें कि चन्दौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुल्हीपुर गांव के अलीम का पुत्र सैफ (7 वर्ष) शुक्रवार को अपने घर से गायब हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन बालक के खोजबीन में जुट गया। वही सैफ भटकते हुए शहाबगंज में कस्बा में गया। f

शनिवार सुबह पुलिस भटकते हुए बालक थाने ले आई। बालक से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचित किया। वही पिता अलीम ने पुत्र को गले लगाते ही भावुक हो गया।

अलीम ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहां कि शुक्रवार से ही मेरा पुत्र गायब था। हम लोग काफी खोजबीन किये लेकिन मालूम नहीं चल पर रहा था। पुलिस ने उसे अपने प्रयास से खोज लिया है और सकुशल हमें सौंप दिया है। इसके लिए हम सभी लोग चंदौली जनपद की पुलिस की आभारी हैं। पुलिस के सहयोग के लिए हम सभी लोगों  को धन्यवाद देते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*