जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक

थाना चकिया की एंटीरोमियों टीम ने बीकापुर पंचायत भवन में जन चौपाल आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
 

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान

थाना चकिया की एंटीरोमियों टीम ने किया जन चौपाल आयोजन

छात्राओं और बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में "मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" के अंतर्गत जिले में छात्राओं और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना चकिया की एंटीरोमियों टीम ने बीकापुर पंचायत भवन में जन चौपाल आयोजित कर बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।

mission shakti

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों के बारे में जानकारी दी। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961, तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 शामिल थे।

mission shakti

इसके अतिरिक्त महिलाओं के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन और सखी निवास की जानकारी भी साझा की गई।

थाना सैयदराजा की एंटीरोमियों टीम ने कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पम्पलेट वितरित किए गए और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत देने की सलाह दी गई, ताकि धनराशि सुरक्षित रखी जा सके।

mission shakti

कार्यक्रम में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं और उद्देश्य के बारे में भी आमजन को विस्तृत जानकारी दी गई। जिले में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और समर्थ बनाने का प्रयास लगातार जारी है। यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

mission shakti

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*