जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक व चेयरमैन, गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञापुराण कथा

चकिया नगर पंचायत के पूर्वी बाजार स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर से आज एक कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए काली जी के पोखरे पर जाकर समाप्त हुयी। 
 

चंदौली जिले की चकिया नगर पंचायत के पूर्वी बाजार स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर परिसर से आज एक कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए काली जी के पोखरे पर जाकर समाप्त हुयी। 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार से पांच दिवसीय विराट गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञापुराण कथा मां काली जी के पोखरे पर प्रारंभ हुयी, जिसके उपलक्ष में शुक्रवार की सुबह नगर में कलश यात्रा निकाली गयी। 

कलश यात्रा में विधायक कैलाश आचार्य खरवार, चेयरमैन गौरव श्रीवास्व, संतोष सिंह सहित सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नगर का भ्रमण किया। शाम को प्रज्ञा पुराण की कथा प्रारंभ हुई। हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के गुरुओं द्वारा विस्तार से प्रज्ञा पुराण पर प्रकाश डाला गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*