जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक कैलाश आचार्य ने किया 5 एमवीए ट्रांसफार्मर का लोकार्पण, किसानों को मिली राहत

पूर्व में 5 एमवीए के ट्रांफार्मर से जंगलपुर फीडर से जुड़े गांवों को विद्युत आपूर्ति होती थी। लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार -बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी।
 

जंगलपुर विद्युत उपकेंद्र में शुरू हुआ नया ट्रांसफार्मर

दर्जनों गांवों को मिलेगी अब भरपूर बिजली आपूर्ति

किसान विकास मंच के धरने के 24 घंटे बाद हुई बिजली चालू

वर्षों पुरानी मांग को विधायक ने किया पूरा

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने मंगलवार को जंगलपुर गांव में नवनिर्मित 5 एमवीए के विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र के चालू होने से आसपास के करीब दर्जनों गांवों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। वही बार -बार की ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जायेगी।

आपको बता दें कि पूर्व में 5 एमवीए के ट्रांफार्मर से जंगलपुर फीडर से जुड़े गांवों को विद्युत आपूर्ति होती थी। लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार -बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। इसके लिए दर्जनों बार क्षेत्रीय जनो के साथ किसान विकास मंच ने धरना दिया था। इसी मांग पर एक और अतिरिक्त ट्रांफार्मर 5 एमवीए का लगाया गया लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चालू नही हो पा रहा था।

MLA kailash Acharya

बिजली आपूर्ति शुरू न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी मुद्दे को लेकर किसान विकास मंच ने सोमवार को जोरदार आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। किसानों की मांग थी कि खेतों की सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए बिजली व्यवस्था तत्काल चालू की जाए।

लोकार्पण समारोह में विधायक कैलाश आचार्य ने कहा यह उपकेंद्र किसानों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। सरकार गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा,प्रेम नारायण सिंह मंटू,रामभरत सिंह,विपिन सिंह, अरविंद जायसवाल सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*