विधायक और चेयरमैन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का किया औचक निरीक्षण
जिला संयुक्त चिकित्सालय का देखा हाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी के बेटे का जाना हाल
बारिश के मौसम में अस्पताल की साफ-सफाई पर दिया गया जोर
चंदौली जिले में चकिया विधानसभा क्षेत्र में स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का विधायक कैलाश आचार्य और नगर पालिका चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

दोनों भाजपा नेताओं ने निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में भर्ती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह जयप्रकाश के पुत्र से विधायक ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से इलाज के बारे में जानकारी ली और उचित देखभाल के निर्देश दिए।
विधायक कैलाश आचार्य ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दूर-दराज से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, ऐसे में सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने भी अस्पताल की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति पर सवाल उठाए और सुधार की बात कही। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की अपील की।

इस मौके पर समाजसेवी कैलाश जायसवाल, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, परितोष गुप्ता, निखिल सिंह समेत अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल देखी गई और जिम्मेदार अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का आश्वासन दिया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








