जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ विनोद सिंह यादव ने मृत्यु भोज का किया बहिष्कार

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खण्ड के ग्राम सभा मूसाखांड में पिता की मृत्यु के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा विनोद सिंह यादव ने मृत्यु भोज का बहिष्कार किया है।
 

पिता की मौत के बाद शुरू की नयी पहल

विनोद सिंह यादव ने मृत्यु भोज का बहिष्कार

 जरूरतमंद लोगों में लगभग 400 ऊनी साल का वितरण

चंदौली जिले के शहाबगंज विकास खण्ड के ग्राम सभा मूसाखांड में पिता की मृत्यु के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा विनोद सिंह यादव ने मृत्यु भोज का बहिष्कार किया है। उन्होंने बगैर कर्मकांड किए अपने पिता स्व.राम मूरत सिंह यादव के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा में गांव एवं आस-पास के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों में लगभग 400 ऊनी साल का वितरण किया गया।  

मृत्यु भोज का बहिष्कार कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने मृत्यु भोज बहिष्कार पर अपने-अपने विचार रखे एवं पूर्ण रूप से मृत्यु भोज का बहिष्कार करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा समाप्त होने के बाद डॉ विनोद सिंह यादव एवं उनके भाई शैलेंद्र सिंह यादव, शैलेश यादव तथा उनकी माता और ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अपने हाथों से गरीबों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों में ऊनी साल का वितरण किया। ऊनी साल पाकर गरीब असहाय लोगों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दसरथ चंद्र सोनकर, नरायन यादव प्रधान वनभीषमपुर, समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव एवं श्रीप्रकाश यादव ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*