जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वैदिक मंत्रों के बीच शादी के बंधन में बंधे 22 जोड़े, सबको मिला सामूहिक विवाह योजना का लाभ

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय के परिसर में 220जोड़ो का विवाह पारम्परिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
 

  सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य हो रहा है सफल

समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म-समभाव को दिया जा रहा बढ़ावा

वर-वधुओं को छत्रबली सिंह ने दिया आशीर्वाद

चंदौली जिले के शहाबगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय के परिसर में 220जोड़ो का विवाह पारम्परिक रीति-रिवाज व मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। सामूहिक शादी समारोह में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह , ब्लाक प्रमुख गीता देवी  व खण्ड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने नव विवाहित जोड़ों के खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व उपहार दिया और नव दाम्पत्य जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर छत्रबली सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने आर्थिक रूप से  कमजोर परिवार की  बेटियों के हाथ पीला कराना का वीणा उठाया है। लड़की के पिता को शादी के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़त था ऐसे गरीब व्यक्ति को अब दूसरे के सामने हाथ फैलाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार में जीवन यापन करने वाले वर-वधु की शादी करायी जा रही है। जिसका पूरा खर्च सरकार उठा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है कि प्रदेश में कोई ऐसा गरीब परिवार नहीं होगा जिसके परिवार के बेटा एवं बेटी की शादी आर्थिक तंगी की वजह से बाधित हो। उन्होंने कहा कि    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता व सर्वधर्म-समभाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत वर-वधु को शादी का प्रमाण भी दिया जा रहा है जो उनके जीवन के लिए हमेशा एक रक्षा कवच का कार्य करेगा।

mukhyamantri saamuhik vivaah yojana


इस सम्बंध में बीडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सरकार 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। जिसमें से 35 हजार रुपये की राशि बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी। 10 हजार शादी के खर्चे के सामान के लिए और बाकी बचे 6 हजार रुपये बिजली-पानी और टेंट आदि की व्यवस्था के लिए खर्च होता है।समारोह में वर-वधु पक्ष के लोगों को लंच की भी व्यवस्था की गई थी।

mukhyamantri saamuhik vivaah yojana


इस अवसर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, श्याम जी सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, प्रतिनिधि राकेश सिंह, एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, एडीओ सुनील कुमार पाल,अजय सिंह, एकाउंटेंट प्रेम प्रकाश आर्या, एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र कुमार विन्द, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती राम प्रकाश राम राजेंद्र प्रसाद साहब सिंह रामसुचित दूबे, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह, मुन्ना भाष्कर, शमशाद, राधा कृष्ण मालवीय नीरज सिंह शमशाद अंसारी सजाउद्दीन, चन्द्रबली सिंह, धर्मराज, रविन्द्र कुमार, अखिलेश, राकेश कुमार ओपी पासवान आदि उपस्थित थे।


                                                                                                                                                                                                                     

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*